आगरा, जनवरी 10 -- बसपा सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के जन्मदिन लेकर बसपाई तैयारियों में जुट गए हैं। इसी के तहत शनिवार को पटियाली कस्बा के धुमरी रोड स्थित पार्टी की बैठक हुई। बैठक में जन्मदिन कार्यक्रम को सफल करने का निर्णय लिया गया। बसपा की बैठक अवनीश यादव के प्रतिष्ठान पर हुई। इस दौरान जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं से आमजन से संपर्क तेज करने और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस आयोजन को भव्य बनाएं। बैठक में मंडल प्रभारी डा. प्रेमपाल सिंह, विधान सभा प्रभारी डा. अरविंद, विधान सभा अध्यक्ष बबलू गौतम, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद हसन, धर्मेंद्र कुमार, बबलू सागर, अरविंद यादव, अबूतालिब सहित अन्य बसपा कार्यकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.