कौशाम्बी, जनवरी 9 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दिशानिर्देश पर शुक्रवार को सिराथू विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन तहसील के समीप किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों से लेकर सेक्टर व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रयागराज मंडल प्रभारी राम नरेश पासी ने करते हुए संगठन की मजबूती, अनुशासन, जनसंपर्क अभियान तथा 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन बहुजन समाज के आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का प्रतीक है। इसे पूरे जोश, अनुशासन और संगठनात्मक शक्ति के साथ मनाया जाएगा। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.