मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- साहेबगज (हिसं)। नगर परिषद के नवानगर निजामत में बुधवार को बसपा की बैठक विजय रंजन की अध्यक्षता में हुई। डॉ. अजीमुल्लाह अंसारी ने कहा है कि संविधान द्वारा दिया गया जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अभी तक बहुजनों को नहीं मिल सका है। वंचितरें, दलितों, शोषितों और पीड़ितों के अधिकार की रक्षा के लिए बसपा आंदोलन चलाएगी। इस मौके पर मुकेश कुमार, बच्चा राम, बिन्दा महतो, रामनाथ पासवान, रामप्रसाद माझी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...