अलीगढ़, फरवरी 15 -- अलीगढ़। बहुजन समाज पार्टी के संगठन को मज़बूती देने के उद्देश्य से दो नियुक्तियाँ की गई हैं। अलीगढ़ मण्डल प्रभारी अशोक सिंह, एडवोकेट अशोक प्रजापति एवं हरेंद्र कुमार की सहमति से जिला अध्यक्ष बसपा सुरेश गौतम ने दो नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। निर्देश लोधी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं अनिल शर्मा को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...