लखनऊ, अगस्त 28 -- बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में भारी फेरबदल कर दिया। अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर से प्रमोशन देते हुए राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दे दी है। यह पद संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद माना जाता है। इसके अलावा चार के स्थान पर छह राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं। देश के अधिकतर राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आकाश आनंद राष्ट्रीय अध्यक्ष की देखरेख में काम करेंगे। उनकी जिम्मेदारी सभी सेक्टर, केंद्रीय व स्टेट कोआर्डिनेटरों और प्रदेश अध्यक्षों के कामों की समीक्षा करना होगा। वह सीधे मायावती को रिपोर्ट करेंगे। आकाश आनंद को कभी मायावती ने अपना उत्तराधिकारी भी घोषित कर दिया था। फिर एक ऐसा मौका भी आया जब उनसे सभी जिम्मेदारियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.