बिहारशरीफ, दिसम्बर 10 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 में चुनाव लड़ने के लिए मैट्रिक व इंटर पास होना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे वंचितों व दलितों को चुनाव लड़ने से वंचित करने की साजिश की जा रही है। बहुजन समान पार्टी (बसपा) के जिला महासचिव उमेश पंडित ने बुधवार को बिहार सरकार से इस आदेश को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई विधायक मैट्रिक पास नहीं हैं। कई मंत्रियों के पास इंटर पास का सर्टिफिकेट नहीं है। ऐसे में इस चुनाव में शैक्षणिक योग्यता को अनिवार्य किया जाना संविधान के उल्लघंन करने जैसा है। इसे वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...