वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 70वां जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में गुरुवार को मनाया गया। छोटी कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 2027 में मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी भीम राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार की मुखिया रहते हुए मायावती ने जिस तरह की कानून-व्यवस्था कायम की, उसकी लोग आज भी मिसाल देते हैं। उन्होंने सर्व समाज के विकास का लक्ष्य रखा। सबको बराबरी का सम्मान दिया। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने जाति, धर्म, भेदभाव की राजनीति कर समाज को गुमराह किया। आने वाले चुनाव में हर तबका बसपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.