रामपुर, फरवरी 22 -- रामपुर। बहुजन समाज पार्टी ने एक पदाधिकारी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बसपा ने चमरौआ विधानसभा प्रभारी 35 राजीव आंबेडकर को अनुशासनहीनता करने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी बसपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने दी है। उनका कहना है कि राजीव आंबेडकर को पहले भी कई बार पार्टी विरोधी गतिविधियों व पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के बारे में कई बार चेतावनी दी जा चुकी है,लेकिन इसके बावजूद भी इनकी गतिविधियों व कार्यशैली आदि में कोई सुधार नहीं आया है, जिसकी वजह से पार्टी व मूवमेंट के हित में शनिवार को राजीव आंबेडकर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...