फिरोजाबाद, अगस्त 6 -- थाना जसराना क्षेत्र में सब रजिस्टार ऑफिस में कुछ महीने पहले एक जमीन का फर्जी बैनामा कर लिया था। फर्जी बैनामा के मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने 16 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि बसपा नेता गोल्डी उर्फ बबलू राठौर पुत्र गजाधर सिंह निवासी कोटला रोड नगला करन सिंह फिरोजाबाद, मुन्नी देवी पत्नी गजाधर सिंह निवासी नगला करन सिंह, चांद बाबू, साहिल, अशोक, महिपाल, राघवेंद्र चौहान एडवोकेट, दिलीप कुमार, नेपाल सिंह, प्रकाश बाबू, कुलदीप, अमरकांत, जोधाराम, बबीता, संतोष उर्फ राकेश, शीला देवी के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.