मऊ, जनवरी 21 -- पहसा। रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित बिलौवां ग्राम पंचायत निवासी एवं बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता शेषनाथ राम की बड़ी माता 95 वर्षीय सनकेसरी देवी का 19 जनवरी की शाम निधन हो गया। निधन की जानकारी होने पर उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। दरवाजे पर पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शेषनाथ राम सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार की की सुबह तमसा तटवर्ती ग्राम पंचायत ठैचा के गोदाम घाट पर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...