मुरादाबाद, दिसम्बर 19 -- मुरादाबाद। बसपा नेताओं ने गुरुवार को कांठ विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर बीएलओ से संपर्क किया। वह एएसडी डेटा खंगाल रहे हैं जिससे कोई मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। मुख्य सेक्टर प्रभारी रणविजय सिंह, जिलाध्यक्ष निर्मल सागर ने बताया कि डिडोरा, रसूलपुर सुनवाती, उत्तमपुर वहलोलपुर, मिलक, ज्ञानपुर में एसआईआर के फार्मों को देखा गया और बीएलओ से बात की। साथ ही एएसडी डेटा का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि अधिकतर बूथों पर फॉर्म जमा हो चुके हैं। कुछ बूथों पर संज्ञान में आया कि जो महिला शादी होकर के यहां पर आई है उसके फार्म की 2003 की लिस्ट की वजह से कुछ अनियमितताएं रह गई है। उस कार्य को भी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...