विकासनगर, दिसम्बर 11 -- सेलाकुई, संवाददाता। रुद्रपुर क्षेत्र में बहने वाली गौना नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने गुरुवार को भारतीय किसान संघ कार्यकर्ताओं के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि नदी पर पुल नहीं होने से बरसात के तीन माह तक 20 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए नौ साल पूर्व गौना नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके बाद भी पुल निर्माण नहीं हो सका है। पुल नहीं होने से बरसात के तीन माह अधिकांश ग्रामीण गांवों में कैद होकर रह जाते हैं। भारतीय किसान संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि कुछ साल पहले नदी पार करते हुए सोरना निवासी एक व्यक्ति की बहकर मौत हो चुकी है। इसके बावजूद पुल ...