भभुआ, सितम्बर 6 -- (सत्ता संग्राम) भगवानपुर, एक संवाददाता। बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद की 10 सितंबर को भगवानपुर में होनेवाली जनसभा को लेकर बिहार के प्रभारी व केंद्रीय समन्वयक सांसद रामजी गौतम शनिवार को यहां आए और सभा स्थल हाई स्कूल का जायजा लिया। इसके बाद बसपा नेता आलोक सिंह के आवास पर गए, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बाद में उन्होंने इसकी तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। आलोक ने उन्हें जानकारी दी कि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतो, उद्देश्य की जानकारी देकर उन्हें सभा के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंडों भगवानपुर, चांद, चैनपुर और अधौरा में जनसंपर्क अभियान के दौरान नुक्कड़ सभाएं भी की जाएंगी। सांसद ने कार्यकर्ताओं को सभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.