प्रयागराज, मार्च 9 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मुख्य मंडल प्रभारी चित्रकूट मंडल के अशोक गौतम को निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने व अनुशासनहीनता अपनाने के कारण यह कार्रवाई की गई है। यह जानकारी बसपा जिला अध्यक्ष पंकज गौतम ने दी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदर्शन को लेकर पूर्व मंडल प्रभारी अशोक कुमार गौतम को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अशोक गौतम को बार-बार चेतावनी देने के बावजूद तथा लगातार अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण पार्टी से फिर निष्कासित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.