बरेली, जनवरी 6 -- बसपा के मंडल कार्यालय पर सोमवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने पार्टी प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जुटने का आहवन किया। इस मौके पर मंडल प्रभारी राजवीर सिंह गौतम, अयोध्या प्रसाद गंगवार, पंकज कुरील, जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, श्याम मूर्ति सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...