हरदोई, जनवरी 7 -- हरदोई। बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हरदोई जनपद का सूर्यकांत निराला को जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया है। सूर्यकांत निराला के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। यह जानकारी पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर बहादुर ने दी है। उन्होंने बताया कि सूर्यकांत निराला हरदोई जिले में विधानसभा गोपामऊ शाहाबाद हरदोई सदर के प्रभारी के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा जिला प्रभारी मंडल जोन इंचार्ज मुख्यालय लखनऊ के पद पर भी रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...