अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक नादा पुल के पास आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि जाफर मालिक व अनिल बघेल मौजूद रहे। अध्यक्षता एड. सुरेश गौतम ने की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी चुनावी रणनीतियों पर फोकस करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। मंडलीय प्रभारी जाफर मालिक ने अलीगढ़ एवं मंडल के पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों को और अधिक सक्रियता से निभाने के निर्देश दिए। अनिल बघेल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। अध्यक्ष एड. सुरेश गौतम ने कहा कि सातों विधानसभा के पदाधिकारी और जोन पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। कहा कि 2027 में बहनजी को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य को लेकर...