महाराजगंज, फरवरी 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा पनियरा कार्यकर्ताओं की बैठक परतावल स्थित एक मैरेज हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश राव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष तबारक हुसैन रहे। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान व आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई। मुख्य अतिथि तबारक हुसैन ने कहा कि प्रदेश में बसपा की लहर चल पड़ी है और इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न दलों के लोग बसपा की नीतियों व विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि आगामी समय में पार्टी मजबूत स्थिति में होगी। उन्होंने कहा कि सबका सम्मान व कानून से कानून का राज स्थापित करने का कार्य केवल बसपा ही कर सकती है। इसक...