मिर्जापुर, फरवरी 23 -- जमालपुर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक रविवार को मठना सेक्टर के धारा गांव में आयोजित की गई। बैठक में धारा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले चारों बूथों का गठन करते हुए संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। मंडल प्रभारी महेंद्र कुमार भारती ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ का सशक्त बनाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि माता प्रसाद सिंह पटेल ने कहा कि बसपा शासन में गरीब, वंचित और शोषित वर्ग को न्याय मिलाता था। बैठक की अध्यक्षता मिठाई बियार व संचालन मंगरू पटेल ने किया। इस दौरान अर्जुन बियार, श्यामलाल बियार, मोती भारती, विक्रमा भारती, रज्जो देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...