मुरादाबाद, फरवरी 23 -- थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां सेक्टर में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल डॉ. रणविजय सिंह अधिवक्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार से परेशान है और बदलाव चाहती है। जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर अधिवक्ता ने बताया कि सेक्टर और बूथ समितियों में 50 प्रतिशत भागीदारी युवाओं को दी गई है। पार्टी 2027 का चुनाव मजबूती से लड़ेगी। अमर सिंह, राकेश सिंह, सतीश कुमार, संजय सिंह , राजाराम, भूप सिंह, वीरेंद्र सिंह, अरुण कुमार और चरन सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...