काशीपुर, दिसम्बर 30 -- काशीपुर। बसपा जिलाध्यक्ष राजेश गौतम ने बताया कि 31 दिसंबर को 12 बजे से पार्टी का मंडल स्तरीय कार्यक्रम सर्किट हाउस काठगोदाम, हल्द्वानी में होगा। इसके मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी पूर्व एमएलसी भीमराव आंबेडकर और प्रदेश प्रभारी गिरीश चंद्र जाटव पूर्व सांसद नगीना रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मोहित आनंद करेंगे। साथ ही जिला नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के समस्त जिला पदाधिकारी एवं विधानसभा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...