नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ के बाद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर 6 दिसंबर को नोएडा में बड़ी रैली कर ताकत दिखाने जा रही हैं। मायावती इस रैली से विरोधियों को संदेश देंगी कि उनका कॉडर आज भी उनके पास है और खिसका नहीं है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होना है। बसपा सुप्रीमो इसीलिए लगातार अपनी ताकत दिखाने में जुटी हुई हैं। उत्तर प्रदेश में लगातार खिसकते जनाधार से यह संदेश जाने लगा था कि बसपा का मूल वोट बैंक खिसक रहा है। विरोधी यह भी संदेश देने लगे कि भाजपा के इशारे पर बसपा काम कर रही है। मायावती विरोधियों को संदेश देने के लिए कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर 9 अक्तूबर को लखनऊ में रैली में भीड़ जुटाकर यह संदेश दिया कि उनका कॉडर उनके साथ मजबूती के साथ डटकर खड़ा है। इस रैली के बाद बिहा...