मुरादाबाद, जनवरी 21 -- मुरादाबाद। बसपा नेताओं ने लखनऊ में पार्टी मुखिया मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही मुरादाबाद में 15 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम की सफलता की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने एसआईआर में चल रही प्रगति के बारे में बताया। इस दौरान पूर्व सांसद राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली, मुख्य सेक्टर प्रभारी एवं पूर्व सांसद गिरीश चंद्र, मुख्य सेक्टर प्रभारी रणविजय सिंह व विजय सिंह, जिलाध्यक्ष निर्मल सागर हाज़ी मोहम्मद रफ़ी, यूनुस प्रधान, स्टेट कार्यालय लखनऊ पहुंचे। पार्टी नेताओं ने बताया कि हम सभी 2027 में बसपा की सरकार बनवाने के लिए जी जान से जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...