आगरा, फरवरी 7 -- शहर में अशोक नगर स्थित बसपा कार्यालय पर रमाबाई आंबेडकर की जयंती मनाई। शुक्रवार की सुबह बसपा पदाधिकारियों ने रमाबाई के चित्र पर माल्यापर्ण करने के बाद उनके जीवन वृत्त के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अलीगढ़ मंडल प्रभारी अनिल बघेल, कमल कुमार बौद्ध, बसपा जिलाध्यक्ष डीपी सिंह राना, राजकुमार जाटव, शैतान सिंह भारती, सुभाष गौतम, खालिद नदीम, राजेंद्र प्रसाद गौतम, अनार सिंह बघेल, अमरनाथ, ललित कुमार गौतम, शमशाद अहमद आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...