लखीमपुरखीरी, फरवरी 15 -- ग्राम भल्लिया बुजुर्ग में बजाज चीनी मिल की गोला चीनी मिल द्वारा बसन्तकालीन गन्ना बुवाई को लेकर वृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को उन्नत प्रजातियों, रोग प्रबंधन और वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से अधिक उत्पादन के लिए जागरूक करना रहा। उप्र गन्ना किसान संस्थान शाहजहांपुर के सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पीके कपिल ने बताया कि गन्ने की प्रचलित प्रजाति को 0238 रेडरॉट (लाल सड़न) रोग से गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। ऐसे में किसानों को इसकी बुवाई में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने उन्नतशील और रोग प्रतिरोधी प्रजातियां को 0118, 15023, कोलख 14201 तथा निचले क्षेत्रों के लिए को. 98014 व कोलख. 94184 अपनाने की सलाह दी। साथ ही हरियाण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.