लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- बसन्तकालीन गन्ना बुवाई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बजाज चीनी मिल द्वारा चीनी मिल गेट से किसान जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इकाई प्रमुख राकेश यादव ने बताया कि यह रैली चीनी मिल परिक्षेत्र के सैकड़ों गांवों से होकर गुजरेगी और किसानों को बसन्तकालीन गन्ना बुवाई और पेड़ी प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगी। रैली के दौरान चीनी मिल प्रबंधन एवं गन्ना विभाग के अधिकारी किसानों को उन्नतशील गन्ना प्रजातियों-को 0118, को 15023, कोलख 14201, कोशा 13235 और जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए को. 98014 व कोलख 94184-की बुवाई के संबंध में जानकारी देंगे। वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना पीएस चतुर्वेदी ने किसानों से प्रतिबंधित एवं अनामित गन्ना प्रजातियां न बोने की अपील करते हुए प्...