समस्तीपुर, जनवरी 11 -- दलसिंहसराय। दलसिंहसराय थाने के बसढ़िया चौक के पास रविवार को अपराह्न में मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही एक कार से एनएच 28 पर पिस्टल फेक कर कार सवार भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस वीडियोग्राफी करते हुये पिस्टल बरामद कर थाने लौट आयी। लोगों के अनुसार पिस्टल का अगला भाग लाल रंग का था। बताया गया कि कार से सड़क पर हथियार फेंकते देखकर जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक कार काफी दूर जा चुकी थी। कार किसकी थी ? उसमें कौन लोग सवार थे तथा सड़क पर पिस्टल क्यों फेंकी ? यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि कार से पिस्टल फेंके जाने की लोगों के बीच चर्चा परवान पर थी। ऐसे लोग अपने-अपने हिसाब से चर्चा कर रहे थे। इस सम्बंध में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि चारपहिया वाहन से एनएच 28 पर पिस्टल फेंक ...