छपरा, फरवरी 4 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। कोपा थाना क्षेत्र के पियानो रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार की देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे दो लोगों की मौत के बाद बुधवार को दोनों लोगों के शव गांव आते ही माहौल गमगीन हो गया जब दोनों की आर्थियां एक साथ उठीं। मालूम हो कि कोपा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के 75 वर्षीय वृद्ध ऋषिकेश पांडेय सेना के सूबेदार पद से सेवानिवृत होने के बाद खेती बारी करते थे। वहीं ओमप्रकाश तिवारी भी गांव में रह कर खेती बारी करते थे। दोनों आपस में पड़ोसी भी थे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों खेत की सिंचाई करने के लिए गए थे। वहां से मंगलवार की रात करीब सात बजे बाइक से घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। मौत की खबर मिलते ही दोनों के परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ऋषिकेश पांडेय के परिवार में मृत्युंजय पांडेय, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.