अंबेडकर नगर, फरवरी 2 -- इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के जलालपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से लगभग एक सप्ताह पूर्व ई रिक्शा चोरी के मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को मोतिगरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का ई रिक्शा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। बसखारी थाना क्षेत्र के मलिकपुर निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र रामदास अपना ई रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालते थे। बीते 22 जनवरी को जलालपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास नरेंद्र अपना ई रिक्शा को खड़ी कर चाय पानी पी रहे थे। कुछ देर बाद नरेंद्र कुमार का रिक्शा मौके से गायब हो गया था। इस सम्बंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। उपनिरीक्षक मयंक सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील मधुकर, कांस्टेबल कुशलपाल, शैलेंद्र चौहान व भूपेश चौधरी ने ई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.