अंबेडकर नगर, फरवरी 15 -- इंदईपुर , संवाददाता। बसखारी में डिवहारे स्थान पर दिव्य ज्योति संस्थान तारामंडल गोरखपुर के तत्वावधान में पांच दिवसीय श्रीहरि कथा का आयोजन प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बसखारी में संतों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा जुलूस का आयोजन किया। कलश यात्रा डिवहारे बाबा स्थान से शुरू होकर पूरे बसखारी बाजार में भ्रमण करते हुए पूर्वी चौराहा, जहांगीरगंज रोड होते हुए पुन: डिवहारे बाबा पर पहुंची। कथा 18 फरवरी तक चलेगी। संस्था के संचालक व संस्थापक आशुतोष महाराज प्रतिदिन शाम पांच बजे से आठ बजे तक श्री हरि कथा से भक्तों को अभिसिंचित करेंगे। गंगादास बाबा के महंत रामकृष्ण शास्त्री, आशुतोष महाराज के साथ अन्य संतों और पुरोहितों ने डॉ डीपी सिंह, रामकुमार गुप्त, रुद्र प्रसाद उपाध्याय, मक्कू वैद्य ने वैदिक मं...