अंबेडकर नगर, जनवरी 16 -- इंदईपुर, संवाददाता। खंड शिक्षा कार्यालय बसखारी पर शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक हुई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को छात्रों के ड्रेस व स्वेटर के लिए डीबीटी के माध्यम से जारी किए गए पैसे के बारे में गहनता से सत्यापन किया। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग सभी छात्रों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से ड्रेस और जूता मोजा की धनराशि पहुंच चुकी है। सभी प्रधानाध्यापक अपने-अपने विद्यालय में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा बिना ड्रेस, बिना जूता मोजा के विद्यालय में न आएं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा यदि किसी छात्र की बेनिफिशियरी अवशेष रह गई है तो उसे भी तत्काल पूरा किया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप ठंडक में को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.