गुड़गांव, नवम्बर 14 -- गुरुग्राम। गांव बसई फ्लाईओवर के समीप दो बड़े वेयर हाउस में शुक्रवार रात को आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग को बुझाना शुरू कर दिया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक काबू नहीं पाया जा सका था। आगजनी के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग के अधिकारी नरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पहले एक वेयर हाउस में लगी। उसके बाद साथ लगते दूसरे वेयर हाउस को उसने चपेट में ले लिया। वेयर हाउस में किसी तरह का पैकिंग मैटीरियल रखा हुआ था। यह पैकिंग मैटीरियल किस तरह का है, अभी यह पता नहीं चल सका है। आग की भयावता को देखने से लग रहा है कि इसमें केमिकलयुक्त सामान भी रखा था। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू...