दुमका, जनवरी 28 -- दुमका विधायक बसंत सोरेन ने आगामी 2 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस के अवसर पर गांधी मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का 47वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। इस अवसर पर विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संघर्ष और संकल्प का दिन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...