अलीगढ़, जनवरी 21 -- n 27 जनवरी तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित n मेले का आयोजन श्री लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के मैदान में होगा इगलास, संवाददाता। कस्बा में परंपरागत रूप से लगने वाले मेला बसंत पंचमी का शुभारंभ आज होगा। यह आयोजन 27 जनवरी तक चलेगा। मेला के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ कई मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेला का आयोजन हाथरस रोड स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज खेल मैदान में होगा। ज्यादातर कार्यक्रमों का मंच रामलीला मैदान में होगा। मेला परिसर में बाहरी दुकानदारों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, वहीं बच्चों व युवाओं के लिए खेल-तमाशे की भी सुविधा रहेगी। मेलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 21 जनवरी को सुबह 11 बजे मेला के उद्घाटन के साथ होगी। 21 को ही...