लखीसराय, जनवरी 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रविवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला अंतर्गत संग्रहालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम "माई इंडिया माई वोट के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों और सांस्कृतिक चेतना का प्रभावी संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकतंत्र की मजबूती तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने की शपथ ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने लखीसराय जिले में अब तक सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए निर्वाचन कार्यों के लिए सभी अधिकारियों और कर्मियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन लोकतंत्र की आत्मा है और ...