कन्नौज, जनवरी 23 -- कन्नौज,संवाददाता। जिले के विद्यालयों में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे का भव्य श्रंगार कर विधि-विधान से पूजन-अर्चना की गई। विद्यालय में छात्र-छात्राएं पीले वस्त्रों में सजे नजर आए। कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंधक विवेकानंद भारद्वाज, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ किया। वसंत पंचमी पर विद्यालय परिसर में पंचकुंडीय यज्ञ का आयोजन कौशल महाराज के सानिध्य में किया गया। इस मौके पर विवेक द्विवेदी, आचार्य नितिन,आयुष, शिवम मौजूद रहे। शहर के कन्नौज पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी पर सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। प्रबंधक प्रदीप तिवारी, रजत तिवारी, प्रधानाचार्य स्वाती दुबे ने विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। जेपीएस फ्यूचर स्टार में आधारित प्रश्न-उत्त...