नई दिल्ली, फरवरी 3 -- Mahakumbh Basant Panchami Amrit Snan: महाकुम्भ के आखिरी अमृत स्नान पर्व वसंत पंचमी पर संगम किनारे विहंगम दृश्य नज़र आ रहा है। रथ पर सवार हो अस्त्र-शस्त्र, ध्वजा, ढोल-नगाड़े, डमरू आदि लेकर अमृत स्नान (शाही स्नान) के लिए शोभा यात्राएं निकल रही हैं। अखाड़ों के अध्यक्ष, मण्डलेश्वरों, महामण्डलेश्वरों, महंतों और अन्य पदाधिकारियों के रथ, हाथी, घोड़ों के साथ जुलूस आगे बढ़ रहे हैं। धुनी रमाए नागा साधुओं के जत्थे लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।शाही स्नान सुबह चार बजे शुरू होना था लेकिन आधे घंटे पहले यानी साढ़े तीन बजे से ही यह शुरू हो गया। सबसे पहले नागा साधु फिर अखाड़ों ने त्रिवेणी में पवित्र डुबकी लगाई। एक-एक अखाड़ों का शाही जारी है। आज बसंत पंचमी पर महाकुंभ में अमृत स्नान के लिए बड़ी संख्या में आम श्रद्धालु भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.