शाहजहांपुर, जनवरी 23 -- फोटो 05:: छतों पर पतंगबाजी करतीं महिलाएं-पुरुष व युवा। शाहजहांपुर। जनपद में शुक्रवार को दिनभर पतंगबाजी का दौर चलता रहा। सुबह से ही छतों पर बच्चों और युवाओं की भीड़ दिखी। पतंग कटते ही बच्चे उन्हें लूटने के लिए दीवारों और छतों पर चढ़ते नजर आए। कई स्थानों पर पेड़ों में पतंग फंसने पर बच्चे लग्गी लेकर उन्हें उतारते रहे। छतों पर पतंग गिरने पर बच्चे आसपास के घरों में जाकर डोरबेल बजाकर पतंग मांगते भी दिखाई दिए। इस दौरान संकरी गलियों और ऊंची छतों पर बच्चों की आवाजाही बढ़ी रही, जिससे हादसे का खतरा बना रहा। अभिभावकों ने बच्चों को सावधानी बरतने की हिदायत दी, लेकिन उत्साह के आगे उनकी बातें कम असर करती दिखीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...