समस्तीपुर, जनवरी 23 -- समस्तीपुर। बसंत पंचमी के पावन पर्व को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों और विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों द्वारा देवी सरस्वती की विशेष पूजन-अर्चना, श्रृंगार और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। अकेले शहर में करीब डेढ़ दर्जन आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं, जहां मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। बसंत पंचमी के अवसर पर शहर के स्कूलों और कॉलेजों में सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ, वाद-विवाद प्रतियोगिता और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। छोटे बच्चों के लिए रंगोली, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं। गुरुवार को बाजारों में भी बसंत पंचमी की रौनक देखी गई। पूजन सामग्री, सरस्वती प्रतिमाओं, पीले फूलों, केसर और हल्दी की खरीदा...