मथुरा, जनवरी 22 -- बसंत पंचमी शुक्रवार से ब्रजभूमि में होली की उमंग बिखरनी शुरु हो जाएगी। इस दिन लाड़लीजी महल में राधा रानी के चरणों मे गुलाल अर्पित कर चालीस दिनी होली का शुभारंभ होगा। बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी स्वरस्वती की पूजा धूमधाम से की जाती है। किंतु, ब्रज मंडल की बात निराली है। यहां प्रमुख रूप से बरसाना स्थित लाड़लीजी महल में संध्या के समय सेवायतों के द्वारा राधा रानी मंदिर में राधा रानी के चरणों मे गुलाल अर्पित कर होली का डांडा रोपा जाएगा। बताते चलें समूचे ब्रज मंडल में होली की शुरुआत बरसाना से होती है। इसके बाद ब्रज के नन्दगांव, वृन्दावन, मथुरा गोकुल, दाऊजी में होली का आयोजन होता है। 24 फरवरी को लाड़लीजी महल में लड्डू होली खेली जाएगी। 25 फरवरी को रंगीली गली में लठामार होली खेली जाएगी। 26 फरवरी को नन्दगांव में लठामार होली खेली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.