हापुड़, जनवरी 23 -- ईस्ट वेस्ट इंस्टीट्यूट बदनौली में बसंत पंचमी एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ज्ञान, विद्या और संस्कृति के प्रतीक मां सरस्वती की आराधना की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रो.रविन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है और बसंत पंचमी हमें सकारात्मक सोच एवं ज्ञान के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। प्राचार्य डॉ.संजय, प्रो.सचिन कुमार, नितिन कुमार, दीपांजलि, कोमल मिश्रा, मनोज कुमार, वर्षा सिंघल, सुमन, राहुल बाना, यशपाल सुभाष मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...