सहारनपुर, जनवरी 19 -- सोमवार को वैश्य अग्र महिला समिति की मासिक बैठक का आयोजन दिल्ली रोड स्थित प्रकृति कुंज में किया गया। बैठक में बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रेसन महाराज की आरती के साथ किया गया। सभी सदस्याएं गणतंत्र दिवस की थीम पर आधारित तिरंगे की पोशाक में शामिल हुईं। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। इसके साथ ही योग पर आधारित एक नाटिका का मंचन किया गया, जिसमें योग के शारीरिक और मानसिक लाभों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। बैठक में सामाजिक एकता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.