मैनपुरी, अक्टूबर 5 -- उत्तर प्रदेश संविदा कर्मचारी संघ के किशनी सब डिवीजन का चुनाव जोन अध्यक्ष सोनू कुमार व जिलाध्यक्ष सुबोध यादव की देखरेख में हुआ। चुनाव में बसंत दुबे व जितेंद्र शाक्य के बीच मुकाबला हुआ जिसमें बसंत दुबे को 35 तथा जितेंद्र शाक्य को 32 मत मिले। तीन मतों से जीतकर बसंत दुबे तहसील अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सहयोगियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बसंत दुबे ने संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने और सभी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। नई कार्यकारिणी में सरंक्षक जयवीर सिंह चौहान, संयोजक कौशल कश्यप, उपाध्यक्ष कृष्ण कांत व संगठन महामंत्री अवनील यादव बनाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.