संतकबीरनगर, फरवरी 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। किसान बसंत कालीन गन्ना की बुआई कर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। इस समय गन्ना की बुआई करने पर किसान सह फसल खेती के रूप में भिंडी और उर्द, मूंग की भी बोआई करें तो और ही बेहतर होगा। इससे एक तो खेत की उर्वरता बढ़ेगी और दूसरे किसानों के भोजन में दाल की मात्रा भी बढ़ जाएगी। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव भगवत शरण दीक्षित ने बताया कि किसानों की डिमांड पर उन्हें अरली प्रजाति का बीज मुहैया कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...