गिरडीह, फरवरी 22 -- बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बन रहा है। गांव और आसपास के इलाकों में चिड़ियों की चहक व आम के पेड़ों पर आए मंजर ने वातावरण को सुगंधित और मनोहारी बना दिया है। चारों ओर फैली हरियाली, पेड़ों पर फूटी नई कोपलें और खिले रंग-बिरंगे फूल प्रकृति की नई सजावट का एहसास करा रहे हैं। बसंत को ऋतुओं का राजा कहा जाता है। बतला दें कि इस मौसम में खेतों में सरसों की पीली चादर बिछ गई है। पेड़ों पर नई पत्तियां आने लगी हैं और वातावरण में ताजगी घुल गई है। आम के बागानों में इस समय मंजर की बहार है, जिसे देखकर किसानों के चेहरे पर बेहतर फसल की उम्मीद साफ झलक रही है। लोगों का मानना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो इस वर्ष आम की पैदावार अच्छी होने की संभावना है। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि बसंत ऋतु केवल मौसम परिवर्तन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.