अलीगढ़, फरवरी 7 -- अलीगढ़, संवाददाता। भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा द्वारा बसंत उत्सव का आयोजन रामाघाट रोड स्थित एक होटल में किया गया। पीले वस्त्रों से सजे आयोजन में महिलाओं ने अपनी सखियों के साथ बचपन की यादों को ताजा किया। पुराने दिनों की मासूम खुशियों को फिर से जिया। कार्यक्रम में हंसी-ठहाकों, खेलों और गीतों के माध्यम से पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया गया। शुभारंभ राष्ट्रीय सदस्या दिव्या लहरी के सानिध्य में गतिविधि सेवा संयोजिका सुशीला सिंह, प्रांतीय मार्गदर्शक रश्मि सिंह, संस्कृति माह प्रभारी अलका गर्ग, महिला सहभागिता प्रमुख माधवी अग्रवाल व संयोजक संपर्क ज्योति मित्तल ने किया। अध्यक्ष शशि शर्मा ने सभी का स्वागत किया। सचिव संगीता बंसल ने रोचक अंदाज में बचपन के लोकप्रिय खेलों व प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष कविता गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.