शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- शहर स्थित श्री रामचन्द्र मिशन के आश्रम में आयोजित बसंत उत्सव-2026 का तीसरा चरण सोमवार को संपन्न हो गया। कई दिनों तक चले आध्यात्मिक आयोजन में देश और विदेश से पहुंचे साधकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समापन दिवस पर प्रातःकालीन सत्र सामूहिक ध्यान के साथ आरंभ हुआ, जिसमें सहभागी साधकों ने आंतरिक शांति और वैश्विक सद्भाव की भावना के साथ साधना की। उत्सव का आयोजन मिशन की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने और आदि गुरु लालाजी महाराज की 153वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन के अध्यक्ष और हार्टफुलनेस पद्धति के मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल 'दाजी' ने साधकों को संबोधित करते हुए नियमित ध्यान, आंतरिक शुद्धता और सेवा भाव के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ध्यान से व्यक्ति में धैर्य, सहनशीलता और संतुलित दृष्टिकोण व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.