शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। रामचंद्र मिशन आश्रम में आयोजित बसंत उत्सव-2026 के प्रथम चरण का समापन हुआ। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए साधकों ने सामूहिक ध्यान में भाग लिया। आयोजन श्री राम चन्द्र मिशन के तत्वावधान में हुआ, जिसमें संस्था के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी पटेल 'दाजी' उपस्थित रहे। प्रातःकाल सामूहिक ध्यान साधना के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। हजारों अभ्यासियों ने मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की। आश्रम परिसर में दिनभर विभिन्न ध्यान सत्र और आध्यात्मिक गतिविधियां आयोजित की गईं। दाजी ने अपने संदेश में कहा कि ध्यान को लक्ष्य नहीं, बल्कि साधना की प्रक्रिया के रूप में समझना चाहिए। एकाग्रता ध्यान का परिणाम है। नियमित अभ्यास से साधक उच्चतर चेतना की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने ईर्ष्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.