सीतामढ़ी, फरवरी 15 -- शिवहर। राज्य के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में शनिवार को शिवहर नगर के गांधी भवन में वसंतोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डीएम प्रतिभा रानी तथा एसपी शुभांक मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने दीप जलाकर किया। वसंतोत्सव में कला, साहित्य एवं संगीत का अनोखा संगम दिखा। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि वसन्तोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजना और स्थानीय प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है। कला, संगीत एवं साहित्य पर आधारित इस उत्सव का आयोजन इसलिए किया गया है ताकि हम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को न केवल संजोएं, बल्कि नई पीढ़ी तक पहुंचाएं और युवाओं में रचनात्मकता को बढ़ावा दें। उत्सव में जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.