पीलीभीत, दिसम्बर 28 -- पीलीभीत, संवाददाता। मरौरी ब्लाक के गांव बसंतापुर में निरक्षर महिलाओं को साक्षर किया गया। महिलाओं को कापी, पेंसिल व अन्य सामग्री प्रदान की गई। महिलाओं को शिक्षा का महत्व समझाते हुए सभी बच्चों को शिक्षित बनाने का संदेश दिया गया। गांव बसंतापुर में सभी निरक्षर महिलाओं को एकत्र कर साक्षर बनाया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी मरौरी अनीता चौधरी ने गांव की 30 महिलाओं को अक्षर ज्ञान कराते हुए नाम लिखना सिखाया। शिक्षा ग्रहण करने की शुरुआत कभी भी की जा सकती है।आश्वासन दिया कि वह घर पर भी वक्त निकाल कर पढ़ाई करेगी और अपने बच्चों को भी गंभीरता से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करेंगी। इस अभियान में महिलाओं ने पूरे मनोयोग के साथ प्रतिभाग किया। इस अभियान की ग्रामीणों ने प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...